काशीपुर, नवम्बर 6 -- काशीपुर। एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 01 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर बिना बताए कहीं चली गई जो वापस नहीं लौटी। उसकी हरसंभव जगह तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.