बहराइच, जनवरी 31 -- बहराइच, संवाददाता। अपराजिता नारी संघ परिवार व किशोरी संघ के तत्वावधान में पांच ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटियों ने आयोजन में उत्साह से सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा। खेल गतिविधियों , चेतना गीत व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से उन्हें सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। चेतना गीत के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, समानता एवं स्वाभिमान की भावना को जागृत किया गया। वहीं गोष्ठी के दौरान बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, शिक्षा के महत्व तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव* के बारे में विस्तार से बताया गया। अपराजिता नारी संघ परिवार तथा किशोरी सं...