बस्ती, जनवरी 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी और बहलाकर अगवा करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी से पड़ोस का रहने वाला अभिनव बात करता था। आरोप लगाया है कि वह कोचिंग आते-जाते समय उसे छेड़ता भी था। पिछले वर्ष दीपावली के वक्त भी उसने बेटी के साथ छेड़खानी की थी। बेटी ने बताया, लेकिन लोकलाज के डर से कुछ नहीं कहा। उनका आरोप है कि अभिनव अपने रिश्तेदार राकेश की मदद से बेटी से बात करता था। गत पांच जनवरी को राकेश व अभिनव बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ लखनऊ ले गए। किसी माध्यम से बेटी ने इसकी सूचना उन्हें दी तो लखनऊ जाकर बेटी को वापस लाए। यहां आने के बाद बेटी ने बताया कि लखनऊ जाते वक्त राकेश ने भी...