कानपुर, जनवरी 28 -- सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसी तरह बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को सोते समय दबोचकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा आरोपित को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पकडे़ गए दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया। घटना- 1 पुलिस के हाथ लगा किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 18 नवंबर 2025 को घर से अचानक लापता हो गई थी। मामले में खोजबीन करने के बाद उसके चाचा ने 17 नवंबर को शाहजहांपुर के रहने वाले मोहित उर्फ राहुल पुत्र बृज किशोर के खिलाफ नाबालिग भतीजों को बहला कर ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने किशोरी को बरामद करने व उसके बयान करा...