फतेहपुर, जनवरी 7 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी गांव के युवक के साथ लापता हो गई। किशोरी की मां ने गांव निवासी सचिन कुमार पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था। दोनों को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...