कानपुर, दिसम्बर 14 -- रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशेारी शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गई। तलाश के दौरान उसको रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नैला कटरा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र के साथ देखे जाने पर उसकी मां ने पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ रूरा अमित शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशेारी की बरामदगी का प्रयास व आरोपित धर्मेंद्र की तलाश की जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...