कानपुर, दिसम्बर 10 -- शिवली। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पंद्रह साल की किशारी सोमवार को लापता हो गई। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले में उसके पिता ने शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थाती निवादा के रहने वाले आशीष कुमार पुत्र राकेश पर पुत्री को बहलाकर घर में रखे रुपयों व आभूषण सहित ले जाने का आरोप लगा कार्रवाई की गुहार लगाई। शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरेापित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...