मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। मां ने अज्ञात युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कराया है। थाना नागफनी के झारखंडी मंदिर इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 14 साल की है। महिला के अनुसार उसकी बेटी फोन पर किसी लड़के से बात करती थी। आरोप लगाया कि वह लड़की बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले गया। आशंका जताई कि आरोपी युवक बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.