मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। पिता ने मैनाठेर क्षेत्र निवासी एक युवक पर बहलाफुसला कर ले जाने आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। लाइनपार क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बीते 3 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गई। परिचितों और रिश्तेदारों के यहां जानकारी करने और काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। आरोप लगाया कि मैनाठेर के गांव ताहरपुर निवासी सनी नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सनी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.