फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। उसने दर्ज गुमशुदगी में बताया गया कि उसकी पुत्री 3 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकल गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में फोन कर तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदा किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...