प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- देहात कोतवाली के एक गांव की करीब 17 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी तीन दिसंबर की शाम लापता हो गई। खोजबीन के दौरान कुछ पता नहीं चला तो उसकी मां ने सुल्तानपुर चांदा, कोईरीपुर के शिवम मोदनवाल और कमलेश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। आरोप है कि शिवम उसकी बेटी से मोबाइल पर बात करता था। जानकारी होने पर उसने बेटी से मोबाइल ले लिया। वह घर से 15 हजार रुपये नकद और अपनी मां के जेवर भी ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...