देवघर, फरवरी 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। स्वयंसेवी संस्था आश्रय द्वारा बाल विवाह रोकथाम के उद्देश्य से कालीपुर टाउन स्थित आश्रय कार्यालय में किशोरी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मधुपुर कॉलेज की प्रोफेसर अनीता गुहा, महिला थाना प्रभारी ललिता कुजुर और समाजकर्मी प्रवीण शरण ने संयुक्त रूप से पौधे में पानी देकर किया। कार्यक्रम में आश्रय संस्था की सचिव दीपा कुमारी ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किशोरी मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाना, आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम, किशोरियों के कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.