सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला द्वारा बीते वर्ष 16 दिसंबर को दर्ज कराए गए मुकदमे में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी युवक ने उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त अर्पित कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी बिरईपुर भटपुरा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...