जौनपुर, जनवरी 8 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव से एक किशोरी को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री घर मे अकेली थी। उसी समय अपने रिश्तेदार के घर आये हिमांशु मोदनवाल ने बहला फुसला कर उसे गाड़ी से भगा ले गया। जानकारी होने पर जब पूछतांछ करने गया तो हिमांशू के मित्र अंशू मोदनवाल, संदीप प्रजापति व निखिल विश्वकर्मा निवासी लासा थाना मीरगंज गाली गलौज देने लगे। पुलिस चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर किशोरी की खोजबींन में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...