फतेहपुर, फरवरी 5 -- फतेहपुर। लापता किशोरी के मामले में पुलिस कप्तान को तलब किए जाने पर जाफरगंज थाने की पिछले कुछ दिनों से पुलिस तनाव से जूझ रही था। तारीख से पहले किशोरी को बरामद में पुलिस ने सारी ताकत झोंक दी। पुलिस एक ज्योतिषी के शरण में पहुंची। किशोरी की तलाश में साथ घूम रहे युवक पर पुलिस ने सख्ती बरती तो मामले का राज पाश हो गया। उनकी निशानदेही पर किशोरी बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और मंदिर में पूजा पाठ कर लड्डू का वितरण कराया। बता दें कि जाफरगंज थाने के एक गांव की किशोरी 13 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने दूसरे दिन गुमसुदगी दर्ज कराया था। काल डिटेल में किशोरी के गांव के एक युवक से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बल्कि युवक पुलिस के साथ मिल कर किशोरी के तलाश में सहयोग कर रहा था। जबकि काल डिटेल के बाद किशोरी ...