बरेली, फरवरी 5 -- भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव के दिव्यांग ने बताया कि वह गार्ड की नौकरी करता है। वह बरेली में ड्यूटी के लिए चला गया, उसकी पत्नी रिश्तेदार के यहां गई थी। घर में उसकी 15 वर्ष की बेटी थी। आरोप है कि 24 जनवरी की रात एक युवक अपने बड़े भाई के साथ उसके घर में आया और उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...