औरैया, दिसम्बर 2 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी और उसके परिजन न्याय मिलने की आस में खाकी के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कहकर टरका रही है। 14 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की हीला हवीली देख पीड़िता ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। किशोरी ने विद्यालय जाना बंद कर दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते 18 नवम्बर को विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। न विद्यालय पहुंची और न घर वापस लौटी। तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता लगाते हुए किशोरी की मां और भाई बाबरपुर कस्बा के हाईवे किनारे स्थित एक ओयो होटल पहुंच गए। जहां खोजबीन कर एक कमरे में बंद किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि गांव का ही एक युवक मेला दिखाने की बात कहकर ...