हरिद्वार, मई 9 -- पथरी, संवाददाता। धनपुरा में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के माता पिता काम पर गए थे। किशोरी के भाई और नानी घर के बाहर बैठे थे। अचानक किशोरी को पंखे से लटका देख उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.