चम्पावत, जनवरी 8 -- टनकपुर। टनकपुर में एक किशोरी ने अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एसबीआई मार्ग निवासी एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि किशोरी ने हार्पिक का सेवन कर लिया था। बताया कि किशोरी की हालत में सुधार है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...