उन्नाव, फरवरी 20 -- सोनिक(उन्नाव)। दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव के रहने वाले रामलाल की (16) वर्षीय पुत्री रेवा सिंह ने गुरुवार देर रात घर की दूसरी मंजिल पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां सुनीता दूसरी मंजिल पर बेटी के लिए दूध लेकर गई तो देखा उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। चीखपुकार सुनकर परिजन भी इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेवा शहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। जिस वक्त उसने फांसी लगाई उस समय परिजन घर के बाहर बीमार भैंस का उपचार करवा रहे थे। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है। कि रेवा के मामा मामी आए थे। बिना चाय नाश्ता किए चले गए इसी बात से वह परेशान थी।...