बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लोगों का कहना है कि किशोरी ने ग्रह कलह के चलते आत्महत्या की है। वहीं, बागपत शहर की झंकार गली निवासी महिला ने ग्रह कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सीओ बागपत बने विजय कुमार चौधरी बागपत। एसपी सूरज कुमार राय ने जनपद की तीनों सर्किल के सीओ को इधर से उधर किया है। सीओ साइबर विजय कुमार चौधरी को सीओ बागपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सीओ बागपत को बडौत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सीओ बडौत विजय कुमार...