फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक किशोरी ने मंगलवार सुबह कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव मलिखानपुर में मंगलवार को किशोरी मोहिनी (16) ने किन्हीं कारणों के चलते घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। जब बेटी की मां शीतल देवी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी की मां से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतका के पिता और भाई हरियाणा में एक कॉटन मिल में काम करते हैं। जानकारी मिलने पर वह भी पहुंच गए। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, लेकिन आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...