बाराबंकी, जनवरी 2 -- रामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़वल में शुक्रवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजे की सिटकनी तोड़ कर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। उसे सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। बुढ़वल गांव निवासी उस्मान की 17 वर्षीय पुत्री सीमा शुक्रवार को अपने कमरे में थी। काफी देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन सीमा ने कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर परिजनों ने दरवाजे की सिटकनी तोड़ कर कमरे में पहुंचे तो हतप्रभ रह गए। सीमा कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन सीमा को फंदे से नीचे उतारा और उसे सीएचसी रा...