सोनभद्र, फरवरी 3 -- रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम असनहर से मंगलवार को एक किशोरी ने जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि मृतका 16 वर्षीय शांति कुमारी पुत्री रामरतन खरवार, निवासी टोला असनहर गुल्लीडांड, अपने घर के पास स्थित जंगल में चिलबिल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटकी हुई थी। परिजनों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शांति कुमारी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी तथा मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित थी। बताया गया कि वह रात में घर से निकल गई थी, जिसकी तलाश सुबह की गई, तभी उसका शव जंगल में मिला। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.