बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में किशोरी को पड़ोसी युवक से मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। इससे परेशान किशोरी ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे शव के चीथड़े उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम बिना बताए घर से चली गई। महुराई रेलवे लाइन पर उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे शव के चीथड़े उड़ गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बाद में मोबाइल के माध्यम से जानकारी हुई की एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे घरव...