संभल, मार्च 10 -- असमोली थाना क्षेत्र के मंसूरपुर माफी गांव में पिता की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतका के मामा की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतका की बड़ी बहन ने भी पिता पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं गांव में चर्चा है कि पिता ने ही जहर देकर बेटी को मार दिया। थानाक्षेत्र के मंसूरपुर माफी गांव निवासी नवाब की 16 वर्षीय बेटी सनम फातिमा ने शनिवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह को घटना की सूचना पुलिस को दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.