बिजनौर, फरवरी 5 -- नगीना। नगीना थाना क्षेत्र निकटवर्ती गांव के 15 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। थाना क्षेत्र के नगीना अकबराबाद बाद मार्ग पर पड़ने वाले एक गांव की किशोरी ने तड़के में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे एक चिकित्सक के यहां ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण व परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना प्रभारी ने मृतक किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया। थाना प्रभारी अवनीत मांन ने बताया किशोरी के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त...