पीलीभीत, नवम्बर 18 -- बीसलपुर। गांव दियोरिया कला में पारिवारिक कलह को लेकर किशोरी ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव दियोरिया कला निवासी जगदीश की पुत्री शीतल 16 ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मामले की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...