बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता पड़ोसियों की शिकायत से आहत किशोरी ने घर के बाहर स्थित कुए में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी 16 वर्षीय सृष्टि उर्फ गिल्ली पुत्री अजीत प्रताप ने शुक्रवार की शाम घर के बाहर बने कुए में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने कुएं में उतर कर उसकी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांटा डाल कर मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका के पिता अजीत प्रताप ने बताया कि वह रात को कमरे में बैठे टीबी देख रहे थे। इसी बीच पड़ोसी एक युवक और महिला उसके पास आईं। कहा कि सृष्टि का मोबाइल छीन कर अपने पास रख लीजिए। इतना सुनते ही सृष्टि कमरे से बाहर निकली और कुए में छलांग लगा दी।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.