संतकबीरनगर, सितम्बर 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र की डुहिया खुर्द गांव निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने सोमवार की भोर में कटार मिश्र स्थित कुआनो नदी के पुल से नदी मेंछलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकलवाया। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के डुहिया खुर्द गांव निवासी अच्छे लाल की 15 वर्षीय बेटी सुबुलू रविवार की रात में नाराज होकर घर से निकल पड़ी। परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरू किया। कहीं पता नहीं चल रहा था। सोमवार की सुबह कटार मिश्र स्थित कुआनो नदी के पुल के पास कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे। उन्होंने उतराती हुई एक लड़की की लाश को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। खबर चारों तरफ तेजी से फैलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.