अलीगढ़, जनवरी 4 -- लोधा, अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल चौकी इलाके के महफूज नगर में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक नाबालिग किशोरी ने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। रात करीब आठ बजे जब परिजन घर लौटे तो किशोरी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन किशोरी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मामा ने सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रोरावर के महफूज नगर निवासी महक (16) पुत्री रुकसुद्दीन ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर अकेली थी और इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। परिजन जब शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी महक के मामा शान मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.