गढ़वा, सितम्बर 2 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत बिछिया दामर गांव निवासी अशोक चौधरी की पुत्री 16 वर्षीया अनीता कुमारी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनिता अपने घर में कामकाज करने को लेकर अपनी बड़ी बहन के साथ आपस में नोकझोंक कर रही थी। उसी बात को लेकर उसके परिजनों ने उसे डांट फटकार किया तो उसने कीटनाशक खा लिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.