गढ़वा, नवम्बर 29 -- गढ़वा। थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव निवासी उपेंद्र पासवान की 15 वर्षीया पुत्री रश्मि कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रश्मि कीटनाशक क्यों खाई उसकी जानकारी नहीं है। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...