बहराइच, जून 15 -- मानसिक तौर पर युवती परेशान बताई जा रही रिसिया,संवाददाता। 15 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा कर जान दे दी। साड़ी के फंदे से फांसी लगाई है। बताया जा रहा हैकि मानसिक तौर पर किशोरी परेशान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना रिसिया के रामपुर बरई के मजरे किशुन पुर में दोपहर के समय मोहनी(15) पुत्री जुगुल किशोर ने उस समय फांसी लगाई जब घर में कोई नहीं था। उसके पिता जुगुल किशोर घरेलू कार्य से सुबह छह बजे रमपुरवा गांव गए हुए थे। घर में उस समय उनकी पत्नी सीमा देवी अपने बच्चो संग थी। जो घर के दूसरे कमरे में थीं। जब जुगुल किशोर 12 बजे घर लौटे ,तो अपनी पुत्री को घर में न पाकर छत पर ढूंढने गए। छत के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाकर आवाज दिया,जब कोई प्रतिक्रिया नही हुई,तो किसी तरह दरवाजा खोल कर...