बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में 10 वीं की परीक्षा दे चुकी 15 वर्षीय किशोरी ने कमरा अंदर से बंदकर फांसी लगा ली। घरवाले किशोरी के खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए। बबेरू कोतवाली क्षेत्र नहर पटरी के पीछे गायत्रीनगर निवासी 15 वर्षीय अर्पिता दीक्षित पुत्री अनिल दीक्षित गुरुवार को घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य काम पर थे। उसने कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब मृतका की मां वंदना स्कूल से घर पहुंची। उसने कमरे की कुंडी खटखटाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर घरवाले किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए। अर्पिता को फंदे से लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस-फॉरेसिंक टीम ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के पिता ने बताया कि दो बेटियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.