कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गायब हो गई है। किशोरी के परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। किशोरी अपने साथ अपनी भाभी का सोने व चांदी के लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर व 45 हजार रुपया भी लेकर गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि किशोरी किसी युवक से बातचीत करती थी। उसका मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि इसी युवक के साथ किशोरी गई है। जब मोबाइल पर बातचीत की गई तो धमकी दी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...