गोरखपुर, जून 2 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक की किशोरी शनिवार सुबह करीब दस बजे घर से मोबाइल व तीन सौ रुपये लेकर लापता हो गई। किशोरी की मां ने काफी खोजबीन के बाद गोंडा के रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल खोजबीन में जुटी है। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र एक गांव की लापता किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी सबसे छोटी बेटी 15 वर्ष की है। वह शनिवार सुबह 10-11 बजे के बीच से मोबाइल व 300 रुपये लेकर घर से लापता हो गई। लोगों से पूछताछ में पता चला कि गोंडा के रामबाबू से काफी समय से संपर्क में थी, जिस पर पुलिस ने गोंडा निवासी रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...