मऊ, फरवरी 19 -- सचित्र : 22-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़राव में बाल विवाह नहीं करने की छात्राओं को दिलाई गई शपथ मऊ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़राव में किशोरी क्लब की स्थापना की गई। इस अवसर पर बालिकाओं को क्लब संचालन के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, फुटबाल, हॉकी, शतरंज , वालीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरण किया गया। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने बाल विवाह नहीं करने और नहीं होने देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय, वार्डन वंदना यादव एवं समस्त शिक्षिका व बच्चियां उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...