मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी संजू को पाकबड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की तहरीर पर बीते 25 सितंबर को भांडरी गांव निवासी आरोपी संजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें किशोरी ने बताया कि आरोपी संजू ने उसे शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार की टीम ने आरोपी संजू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.