शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 नवंबर की रात विशेष समुदाय के कुछ लोग उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर घर से ले गए। इसमें चार किशोरियों सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल की और किशोरी को बरामद कर आरोपी हिंदू पट्टी मोहल्ला के मुन्ने खां के पुत्र हसनैन को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...