पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। 31 दिसंबर को गांव का ही हरीश उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर ले गया है। दबाव डालने पर आरोपी चार जनवरी को उसकी पुत्री को गांव के बाहर छोड़ गया। उसकी पुत्री ने घर वापस आकर परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...