गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- लोनी। अंकुर विहार पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दो महीने पहले किशोरी को अपने साथ ले गया था। बरामद होने के बाद किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने पांच दिन पहले किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया था, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.