पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जनपद के काशीपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र राजेश कुमार आठ दिसंबर को दोपहर एक बजे उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर ले गया है। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...