मुरादाबाद, फरवरी 23 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी विशेष समुदाय की किशोरी को हिन्दू युवक भगा ले गया। किशोरी का पिता इसकी शिकायत आरोपी के घर करने गया तो उसके भाई ने गाली गलौज और मारपीट कर भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव की स्थिति बनी है। थाना कटघर क्षेत्र के गांव निवासी विशेष समुदाय के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी 14 वर्षीय बेटी भी उसके साथ खेत पर जाती थी। ग्रामीण के अनुसार देवापुर निवासी जुगनू उसकी बेटी के ऊपर काफी समय से गंदी निगाह रखता था। आरोप लगाया कि शनिवार को रात करीब दस बजे आरोपी जुगनू उसकी बेटी को लेकर भाग गया। तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी को जुगनू के साथ जाते देखा था। प...