चंदौली, फरवरी 1 -- सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को उसी गांव का एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। रविवार तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किशोरी कक्षा 8 की छात्रा है। वह शनिवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...