फिरोजाबाद, जून 5 -- थाना नगला सिंघी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना नगला सिंघी ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस ने उसे एलई मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम सुनील उर्फ पाछी पुत्र कोमल सिंह बताया है। वह ग्राम गदलपुरा थाना नगला सिंघी का रहने वाला है। विदित हो सुनील 2 जून को सीयर वाली माता मंदिर से एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा कर गया था। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...