उन्नाव, फरवरी 1 -- चकलवंशी। आसीवन थाना पुलिस ने शनिवार को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित कादिरपुर तिराहा के पास दबिश देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को मियागंज के बगिया मोहल्ला निवासी सुभाष पुत्र रज्जन धानुक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.