गोरखपुर, फरवरी 6 -- चौरीचौरा। नगर पंचायत चौरीचौरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के पिपरा चक माहीगंज निवासी अजय निषाद पुत्र राधेश्याम निषाद है। परिजनों ने किशोरी की तलाश की तो वह आरोपी के घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी मनबढ़ किस्म का है और किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...