गंगापार, मई 12 -- हंडिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बजहा मिश्रान का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। मामले में अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर हंडिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रेमी के साथ भाग जाने पर परेशान परिजनों ने पुलिस से अपनी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को थाना क्षेत्र के बजहा मिश्रान का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। हंडिया पुलिस के पास कई चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान परिजनों ने मामले में अपर पुलिस आयुक्त से किशोरी को खोजने की गुहार लगाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.