प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 14 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि शनिवार को उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहका-फुसलाकर ले गया। दो दिन तक आरोपी युवक मंगरौरा के एक अपने परिचित के यहां बेटी को लेकर रुका था। उसके बाद नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवा गांव के अपने रिश्तेदार की मदद से प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चला गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर कंधई पुलिस ने अमसौना गांव निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कंधई सत्येंद्र कुमार भदौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश में टीम गठित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.